अब कांवड़ विलेज में मिलेगा सुकून, सुरक्षा और सेवा का संगम

नवाबगंज, बरेली। शनिवार को तहसील नवाबगंज स्थित उप मंडी परिसर में बनाए गए कांवड़ विलेज” का विधायक डॉ. एम.पी. आयं और डीएम अविनाश सिंह ने उद्धाटन किया। विधायक ने कहा कि नवाबगंज प्रशासन की और यहां कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार इस परित्तर में विश्राम, भोजन, पूजा और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ विलेज में स्वागत द्वार, विश्राम गृह, पंचकर्म सुविधा, पूजा स्थल, कांवड़ स्टैंड, फलाहार, भंडारा, सेल्फी प्वाइंट और पुष्प वर्षां द्वार जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को घर जैस बातावरण मिल सके। सुरका व्यवस्था के लिए पूरे परिसर की की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और डोन से की जाएगे। इस कार्यक्रम के बाद डीएम डेलापीर मंडी पहुंचे। यहां परिसर में स्थित श्री बाबा गोपेश्वर नाथ मंदिर मे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को सुविधा के लिए लगाए गए आरओ वाटर कूलर का उद्‌घाटन किया। इस अवसर पर एसडीएम सचिन यादव, मंडी सचिव संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *