अटेवा की फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक इकाई का हुआ गठन

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। रविवार को गुलाब राय इंटर कालेज मे अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई। इसमें फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राहुल यदुवंशी ने की। सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, लोकेश गंगवार को महामंत्री व संदीप गुप्ता को मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बीच मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार ने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ व राजस्थान मे पेंशन बहाल हो चुकी है। अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले ही सरकार हमे भी पेंशन देने पर मजबूर हो जाए। बैठक को मंडल उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिला संरक्षक राजकुमार यादव, महामंत्री रूपकिशोर, योगेंद्र गंगवार, हेमपाल सौरभ गुप्ता, नीतू वर्मा व महिला संयोजिका के रूप मे रचना शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भोजीपुरा ब्लाक संयोजक मुद्रेस, रामजी, कपिल, संदीप गुप्ता, दीपक, अनवार, पुष्पेंद्र सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *