अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से जा रहे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जब इसका पता मृतक के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जनपद के थाना भुता के गांव अगतपुर खमरिया निवासी हरीश का 27 वर्षीय बेटा अखिलेश कुमार और छोटा बेटा 23 वर्षीय सुनील कुमार। बुधवार को बरेली से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उकनी बाइक मरेला चौकी के पास पहुंची पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता अखिलेश के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अखिलेश कुमार और सुनील दोनों सगे भाई थे। दोनो की अलग अगल सड़क हादसे में मौत हो गई। जब इसका पता परिवार व आसपड़ोस मे चला तो सभी हैरान थे। गांव मे सन्नाटा पसर गया। एक ही परिवार के सगे भाईयों की एक साथ अर्थी उठेगी। जिसको लेकर गांव के सभी की आखें नम है। अभी कुछ साल पहले ही अखिलेश की शादी हुई थी। उसकी मौत के बारे में जब उसकी पत्नी को पता चला तो वह बदहवास हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। अखिलेश की मां भी दोनों बच्चों को याद कर चित्कार मार कर रो रही है। विधाता ने उसके एक साथ दोनों बेटे छीन लिए। बही पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी दोनो पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस द्वारा मृतक के घर मौतों की जानकारी दी। परिवार में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।