अज्ञात कारण से पशुशाला मे लगी आग से तीन पशु झुलसे

शेरकोट/बिजनौर – अज्ञात कारणों से पशुशाला मे लगी आग से तीन पशु झुलस गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर नगर के समीप नया गाँव निवासी संतराम पुत्र रामप्रसाद सिंह की पशुशाला मे पशु बंधे हुए थे। अचानक पशुशाला के पस ही कहि से आग की सुरुआत हुईं पशुशाला के छप्पर मे आग फैल गयी। देखते ही देखते आग ने अपना रुप धारण कर लिया इसी बीच पशुशाला मे बंधे पशुओं के ऊपर जलहुआ छप्पर गिरने से पशु आग की चपेट मे आगए बुरी तरह से झूलस गये। बताया जाता है आग की चपेट मे दो दुधारू भैसे,एक गाय और एक गाय का लवारा भी झूलस गये। जिनका पशु चिकित्सा द्वारा उपचार कराया जा रहा है। बही प्रत्यश दर्शी विकाश व् वेगराम नेत्र विहीन ने बताया की आग लगने से सन्तराम का हजारो रुपयों का नुकसान हुआ है।उधर गाँव वासियो ने सरकारी तोर पर प्रशासन से सन्तराम को आर्थिक मदद देने की माँग की
रिपोर्ट-अमित कुमार रवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।