अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

गाजीपुर -अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जी०डी०एस० के तत्वाधान में 2 सूत्रीय मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों ने दसवें दिन भी बेमियादी हड़ताल जारी रखा। जिसमे मंडल के सभी 326 शाखा डाकघरों में ताले बंद कर विभागीय काम भी बंद रखा। सरकार के भेदभाव एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारियों में असंतोष और क्षोभ व्याप्त है जिसमें सरकार की इस रवैया से कर्मचारियों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति एवं हठ धर्मिता के आगे कर्मचारी भी अपनी मांगों को बिना लिए हड़ताल को किसी भी रुप में वापस लेने को तैयार नहीं हैं। मंडल के सभी डाक कर्मचारी व प्रधान डाकघर के प्रांगण में सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। केंद्रीय महासंघ इस मांग को लेकर अति गंभीर है जिसमें कर्मचारी 1 जून को दिल्ली में संचार भवन पर अपनी मांगों के समर्थन में घेराव करेंगे। हड़ताली कर्मचारियों के सभा को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष बब्बन सिंह सहित अन्य नेताओं ने सरकार के हठधर्मिता की निंदा की। हड़ताल में विजय बहादुर सिंह, विश्वानंद तिवारी, सुखराम सिंह, राधा कृष्ण सिंह, शिवमुनि तिवारी, इंद्रसेन पांडे, सुरेंद्र नाथ राय, विपिन बिहारी राय, उमेश, सत्य प्रकाश व राधेश्याम यादव सहित दर्जनों कर्मचारी नेता मौजूद रहे। सभा का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।
– गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।