बरेली। होली के रंग भरे त्योहार मे मिलावटी समान से किसी की जान न जाए। इसके लिए खाद्य औषधि प्रशासन की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। त्योहारी सीजन मे खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए एफएसडीए सोमवार से मुहिम चलाएगा। जिले भर मे खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा छापामार अभियान चलाया जाएगा। मिठाई की दुकान, मिठाई तैयार करने वाले गोदाम सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। मिठाई और दूसरी खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। होली पर मिठाई की खासी बिक्री होती है। इसके अलावा लोग अपने घरों पर भी पकवान तैयार करते हैं। मिलावटखोर मौके फायदा उठाने से बाज नहीं आते। मिलावटी खोये की सप्लाई पड़ोसी जिलों से होती है। खाद्य तेलों में सबसे अधिक गड़बड़ी के मामले सामने आते रहे हैं। होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही जिले में मिलावटखोर पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीआर मिश्रा ने बताया कि मिलावटखोरों के बारे में सूचनाए एकत्र की जा रही हैं। मिठाई-दूध, खोये के साथ खाद्य तेल और दूसरी खाद्य वस्तुओं पर अधिक फोकस किया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
