होली दहन स्थलों व राम बारात का पुलिस ने लिया जायजा, डीजे संचालकों को भी दी हिदायत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुश्तैद हो गया है। होली जलाने वाली जगहों को लेकर कोई विवाद तो नही है, इसे लेकर लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी के चलते एसपी ग्रामीण ने नगर मे होली पर निकलने वाली राम बारात का रूट देखने के साथ ही होली स्थलों के जायजा लिया। राम बारात आयोजकों से भी वार्ता कर सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। स्थानीय पुलिस के साथ ठाकुरद्वारा मंदिर से जानकी देवी इंटर कॉलेज से होते हुए मेन मार्केट के अलावा सीको वाली गली, लोधीनगर चौराहा तक राम बारात के जाने वाले रूट का जायजा लिया। साथ ही नगर के होली स्थलों का भ्रमण कर भी किया। आयोजक कमेटी के लोगों से सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। वही पुलिस ने गांवों में लोगों से होली के त्योहार पर सामाजिक सौहार्द बनाये रखने और हुड़दंग न करने की अपील की। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे, चौकी प्रभारी राजेश रावत, भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, राजकपूर गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, नीरज गोयल आयोजक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। वही थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों के साथ थाना प्रभारी ने की मीटिंग। सभी को सख्त हिदायत की गई की कोई भी व्यक्ति माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के विपरीत साउंड नही बजाएगा। केवल दो साउंड बॉक्स का प्रयोग करेगा। आवाज मानक के अनुरूप रहेगा। अगर डीजे चार पहिया वाहन पर रखा है तो उसकी ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा नही होगी एवं फुहड गीत नही बजाएगा। जिस पर सभी डीजे संचालकों द्वारा सहमति प्रकट की गई। सभी डीजे संचालकों का मोबाइल नंबर लेकर एक ग्रुप बनाया गया। जिससे उनसे सूचना का आदान-प्रदान आगामी त्यौहार होली रामनवमी, ईद उल फितर एवं चुनाव के दृष्टिगत रखा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *