हाय बिजली… सिर्फ ट्रिपिंग की समस्या नही बल्कि दस घंटे कटौती भी, प्रभारी मंत्री से होगी शिकायत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ग्रामीण क्षेत्रों मे 18 घंटे बिजली देने के दावे अब हवा हवाई साबित हो रहे है। ऐसा कोई दिन नही जब लोगों को ट्रिपिंग व दिन भर मे 10 घंटे बिजली की कटौती की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रिपिंग के अलावा भी लोगों को बिजली विभाग से तमाम समस्याएं है। बिजली विभाग के दफ्तरों में समस्याओं को लेकर लोगों की भीड़ लगी रहती है। जिसमें अधिकांश समस्याएं बिजली बिल और बिल जमा नहीं होने के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने को लेकर बताई जा रही है। फतेहगंज पश्चिमी मे भीषण गर्मी के चलते 10  घण्टे की बिजली कटौती से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है पूरी रात की कटौती से कस्बा त्राहि त्राहि कर रहा है। 18 घण्टे सप्लाई के निर्देश के वाद छह घण्टे की कटौती के बजाय 10 घण्टे कटौती की शिकायत शुक्रवार को बरेली प्रवास पर आ रहे मंडल प्रभारी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी गुप्ता से की जाएगी। पूरे प्रदेश मे बिजली संकट गहराने के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर कस्बो में केवल छह घण्टे कटौती कर 18 घण्टे सप्लाई देने के निर्देश है। मगर फतेहगंज पश्चिमी में पिछले एक सप्ताह से पूरी रात समेत आधे दिन भी बिजली की कटौती कर बमुश्किल 8 से 10 घण्टे ही सप्लाई दी जा रही है। जिससे भीषण गर्मी में आम जनता के इन्वर्टर आदि उपकरण भी जनता को गर्मी से राहत नही दे पा रहे है। नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने बताया कि वे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के बरेली मंडल के प्रवास के दौरान कस्बे व आसपास ग्रामीण इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती की शिकायत करेंगे। भाजपा नेता ने बिजली विभाग के अफसरों पर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *