हर्षोंल्लास से मनी ईद, मांगी अमन चैन की दुआ, ड्रोन से की गई निगरानी, लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद

बरेली। देश भर के साथ ही बरेली मे गुरुवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दे रहे है। इस दौरान ईदगाह और शहर की मस्जिदों में शालीनता से ईद की नमाज अदा की गई। वही माहे रमजान के बाद ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय ने खास तैयारियां की हैं। जिसको लेकर बीती देर रात तक बाजारों में खरीदारी की सिलसिला जारी रहा। वही गुरुवार को ईद के अवसर पर ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में हजारों लोगों ने खुशनुमा माहौल में नमाज अदा की। आपको बता दें कि बुधवार शाम ईद के चांद का दीदार हुआ और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। कस्बा व आसपास के क्षेत्र मे ईद हर्षोंल्लास के साथ मनाई गई। ईदगाह और मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। जगह-जगह मेलों का आयोजन किया गया। सुबह से ही बच्चे सजधज कर ईदगाह जाते देखे गए। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वही घरों में विशेष पकवान सेवइयां बनाई गई। बरेली मे सुबह साढ़े दस बजे ईदगाह में जामा मस्जिद के पेशे ईमाम मौलाना कारी फरियाद हुसैन ने ईद की नमाज अदा करायी। इसके साथ ही कस्बे की मोती मस्जिद, अशर्फी मस्जिद, चौपला वाली मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा करायी गयी। बाद में लोगों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। वहीं सपा, नगर पालिका परिषद व उद्योग व्यापार मंडल की ओर से ईदगाह के पास अपने अपने कैंप लगाए गए। सपा के कैंप में सपा के नवाबगंज विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल गंगवार, नगर अध्यक्ष एनए अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, हाजी शफ्फन मियां, शारिक खान एडवोकेट ने लोगों से गले मिल उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। वहीं चेयरमैन पति नीरेंद्र सिंह राठौर ने भी लोगों से गले मिल उन्हें ईद की बधाई दी। वही ईद उल फितर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के खास बंदोबस्त किए है। शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाह पर बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। साथ ही घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के साथ टीम बनाकर प्रशासन के अफसर भी भ्रमण करते रहे। वही ईद के मौके पर शहर में जगह-जगह मेलों का आयोजन किया गया है। जहां बच्चे जमकर खिलौनों और अन्य चीजों की खरीदारी कर रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *