स्वगणना : पहले दिन प्रदेश में बरेली नंबर 1, प्रचार वाहन को किया रवाना

बरेली। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान का सोमवार को डीएम ने अपने कैंप कार्यालय से उद्घाटन किया। कलेक्ट्रेट, विकास भ‌वन आदि मे अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वगणना की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। पहले दिन 17.71 फीसदी के साथ बरेली पूरे प्रदेश में नंबर वन रहा। सोमवार को डीएम अविनाश सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय परिवार और स्टाफ के साथ स्वगणना की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनर ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना कराई। इसके बाद एमएलसी महाराज सिंह, डीएम आदि ने स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उधर, आम जनता ने भी स्व गणना में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को पोर्टल हैंग होने से दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा परेशानी लोकेशन ट्रेस करने में हुई। इसके बाद भी शाम 4:30 बजे तक जिले में कुल 5103 लोगों ने स्वगणना की शुरुआत की। इसमें से 1098 का एसई पूर्ण हुआ। कुल 6201 यानी कि 17.71 फीसदी के साथ बरेली ने प्रदेश में पहला स्थान पाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *