स्कूलों को स्वच्छता रेटिंग के आधार पर किए जाएंगे पुरस्कृत, सर्वेक्षण शुरू

बरेली। स्कूलों मे स्वच्छता के आधार पर चयनित कर सबसे ज्यादा स्वच्छ विद्यालय को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालय में स्वच्छता और संसाधनों के आधार पर रेटिंग कराई जा रही है। इसके बाद जुलाई माह मे चयनित स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। जनपद के कुल पांच निजी व परिषदीय स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर मार्च माह तक आवेदन किया जाना था। इसके लिए आवेदित कुल 1115 स्कूलों में निर्धारित मानकों के आधार पर सर्वेक्षण किया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए यह कवायद शासन स्तर पर शुरू की गई है। स्कूलों का सर्वेक्षण कार्य विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय की स्थिति, कोई किचन गार्डेन विकसित है या नही, स्वास्थ्य और हाइजीन की स्थिति और कोविड गाइडलाइन के मुताबिक पर्याप्त इंतजाम हो, रैन वाटर हार्वेस्टिंग की स्थिति आदि सहित कुल 60 बिंदुओं पर स्कूलों में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य 15 मई तक पूर्ण किया जाना है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *