दुनका, बरेली। कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज सहोड़ा मे विगत 35 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे भूगोल के प्रवक्ता मोहन स्वरूप गंगवार व हिंदी के सहायक अध्यापक अशोक कुमार शर्मा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके अलावा विद्यालय के गणित के सहायक अध्यापक मुकेश सिंह का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ मे भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद पर चयन हुआ है। तीनों ही शिक्षकों को विद्यालय मे कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम मे कई पल भावुकता से भरे हुए भी आए जब शुभकामनाएं देने वाले और शुभकामनाएं प्राप्त करने वाले दोनों ही तरफ के लोगों के गले रुध गए और आंखें नम हो गई। मोहन स्वरूप गंगवार ने अपने वक्तव्य में विद्यालय को शिक्षा का मंदिर और शिक्षकों को पुजारी बताया। उन्होंने शिक्षा तथा विद्यालय को उन्नति पथ पर ले जाने हेतु शिक्षकों को टिप्स भी दिए। अशोक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की सहायता हेतु शिक्षकों को सदैव।तत्पर रहने की सलाह दी। मुकेश सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार मे रहते हुए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ साथियों से बहुत कुछ सीखा है। प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार शर्मा ने तीनों शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धीरज शर्मा, गजेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, हेमंत वशिष्ठ,जितेश गंगवार व धीरज भट्ट, दिनेश शर्मा, रामअवतार गंगवार, प्रभा शंकर सक्सेना, गजेंद्र शर्मा, सौरभ गुप्ता, रविकांत मिश्रा, गुरपाल सिंह, मुनीश कुमार, भारत सिंह, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, महेंद्र यदुवंशी व शराफत अली आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा ने किया।।
बरेली से कपिल यादव
