बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी स्थित पुराना कपड़ा बाजार चौक में सीसी सड़क निर्माण के बाद जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर कस्बे के छात्र असद अंसारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार सड़क निर्माण के बाद चौक का स्तर आसपास की सड़क से नीचा हो गया है। जिससे हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। वही नालियों का गंदा पानी भी सुचारु रूप से नही निकल पाता। जिससे चौक में जलभराव बना रहता है। इससे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना के साथ साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शिकायत में चौक का निरीक्षण कर उसका स्तर आवश्यकतानुसार ऊंचा कराने तथा नालियों की समुचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।।
बरेली से कपिल यादव
