साली को लेकर जीजा फरार, पुलिस को दी तहरीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव से पहले तो जीजा अपनी पत्नी के रहते साली से प्रेम प्रसंग करता रहा। फिर एक दिन साली को बहला फुसलाकर भगा ले गया। अब पत्नी को धमकी दे रहा है। अगर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की तो वह उसे तलाक दे देगा। यह डर पत्नी को सता रहा है। फिर भी फरार युवती की मां और पत्नी की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव मे जीजा साली का प्रेम परवान चढ़ा तो एक सप्ताह पहले दोनो फरार हो गए। काफी तलाश करने पर नहीं मिले तो फरार युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर फोन पर फरार जीजा अपनी पहली पत्नी को धमका रहा है।अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो वह उसे तलाक दे देगा। उसकी पत्नी ने बताया कि उसके पति के द्वारा उसकी बहन को भगा ले जाने के बाद से उसके घरवाले उसे प्रताड़ित कर रहे है। उसको जान से मारने की धमकी दे रहे है। इतना ही नहीं कमरे मे बंद करके आत्महत्या करने का दबाव बना रहे हैं। जब उसने आत्महत्या करने से मना कर दिया तो उसके साथ दो दिन पहले मारपीट कर तीनों बच्चो के साथ घर से निकाल दिया। शनिवार को उसने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *