मीरगंज, बरेली। सांसद छत्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने मढ़ी सत्याना पर 14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के प्राचीन मेला का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि श्रीकृष्ण ने हमें सत्य, कर्म, धर्म, प्रेम एवं मानवता का मार्ग दिखाया। जिलाध्यक्ष ने कहा जन्माष्टमी का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश भी देता है। विधायक ने कहा मेला हमारी संस्कृति और पंरपराओं को जीवंत रखने का सुंदर माध्यम है। मेले में पहुंच कर युवा पीढ़ी समृद्धशाली प्राचीन संस्कृति से रूबरू होती है। उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण, मेला अध्यक्ष घनेंद्र कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, नीरेश गुप्ता, लव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, विजय गुप्ता, सुदेश पाल सिंह एवं तेजपाल फौजी आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
