सहकार भारती की जिला और महानगर इकाई घोषित

बरेली। रविवार को सहकार भारती की सरस्वती शिशु मन्दिर इज्जतनगर में बैठक हुई। इसमे जिला और महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। धारा सिंह एडवोकेट को महानगर अध्यक्ष, प्रभात भारती को उपाध्यक्ष, उपेंद्र सिंह सिरोही को महामंत्री और पदम वीर सिंह को संगठन प्रमुख चुना गया। चौधरी छत्रपाल सिंह को जिलाध्यक्ष, मोहन गिरी को महामंत्री, सोहन कुमार गुप्ता और गजेंद्र पटेल को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। सह प्रमुख अभिनव कश्यप, विभाग संयोजक बरेली मंडल दिग्विजय सिंह आदि ने बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी और देश हित समाज हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *