ससुराल से पीडित महिला ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

बरेली – ससुराल द्वारा पीड़ित की गई महिला मोमिना ने मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला थाना इज्जत नगर हवाई अड्डा बरेली का है।बताया जाता है कि मोमिना के पिता अफसर खान ने अपनी बेटी की शादी इमरान खान पुत्र इस्लाम खान अभयपुर थाना भोजीपुरा से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सन 2015 बड़ी धूमधाम के साथ की थी। लड़के पक्ष द्वारा पूरी मांगे की। दहेज में मोटरसाइकिल सहित नगद राशि दी। लड़के को विदेश भेजने के नाम पर लड़के पक्ष द्वारा लगातार पैसों की मांग बढ़ती गई जिस पर लड़की के पिता द्वारा पैसा दिया गया और लड़का विदेश भी चला गया।

इमरान के पीछे लड़की से के इमरान के परिवार बालो ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे तंग आकर लड़की ने अपने माता-पिता से शिकायत की। लड़की पक्ष द्वारा थाना भोजीपुरा में लड़के पर कई अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ लड़के पक्ष के परिजनों द्वारा लड़की पक्ष पर दबाव बनाने के बाद मुकदमा खारिज करा दिया।
लड़की के पिता का आरोप है मेरी बेटी की शादी के बाद लगातार इमरान का परिवार पैसे की मांग को लेकर लड़की को पीड़ित करता रहा जिससे मेरी बेटी की मानसिक स्थिति काफी नाजुक हो गई। समाज में लड़की को लोग गिरी नजर से देखते हैं मोमिना अपने 5 साल के बेटे के साथ बड़ी कठिनाई से जीवन यापन कर रही है महिला अपने बच्चे सहित अपने ससुराल में रहना चाहती है लेकिन लड़के पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है जिस पर लड़की अब अपने मायके में रहने लगी। हर जगह से थक हार कर आखिर आज मोमिना ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *