सर्राफा से लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, सिपाही के लगी गोली

बरेली। बदायूं रोड पर सर्राफा से लूट करने वाले फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वही एक सिपाही के पैर में भी गोली लगी है। घायल बदमाशों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के पास से एक सोने का हार और तमंचा व कारसूत बरामद किया है। शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे एसओजी व भमोरा थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखे। जब पुलिस ने धमेंद्र और अमन को रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो देवचरा बल्लिया रोड पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही अनिल कुमार के कंधे में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई मे पुलिस की गोली अमन और धर्मेंद्र के घुटने में जा लगी। घायल होने पर पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए बरेली जिला अस्पताल ले जाया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक दिसंबर को बदायूं के रोहित वर्मा से लूट की घटना को अंजाम दिया था। धर्मेंद्र और अमन का आपराधिक इतिहास रहा है। कई थानों में धर्मेंद्र के खिलाफ मामले दर्ज है। 32 वर्षीय धर्मेंद्र निवासी गांव लंगूरा थाना भमोरा का रहने वाला है। वही 21 वर्षीय अमन निवासी गांव कछवाई जिला फिरोजाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से सोने का एक हार, अंगूठी, दो तमंचे 315 बोर, 3 जीवित कारतूस 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *