बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सपा नेता ठाकुर अमित सिंह को समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर जिला सचिव की जिम्मेदारी दी है। सपा नेता ठाकुर अमित सिंह सपा के सभी कार्यकर्मों, आंदोलन में अपने समर्थकों के साथ बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उनकी लगातार सक्रिय भूमिका को देखते हुए सपा ने उनको दोबारा से जिला सचिव की जिम्मेदारी दी है। जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ठाकुर अमित सिंह ने भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। ठाकुर अमित सिंह को जिला सचिव मनोनित होने पर पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा वैभव गंगवार, पूर्व चेयरमैन गुड्डू हाजी, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, अदीव अंसारी आदि ने बधाई दी।।
बरेली से कपिल यादव