बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को बाढ़ से पूर्व तैयारी को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों से सम्बंधित कर्मचारियों की तैनाती एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद पशुओं को होने वाली बीमारी हेतु औषधि, टीके की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि पीएसी द्वारा मोटर बोट आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली जाए। जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जनपद बरेली में बाढ़ से निपटने हेतु बाढ़ से पूर्व स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि बरेली में बाढ़ से रामगंगा नदी तथा किच्छा नदी के आस पास के गांव प्रभावित होते है। जहां पर सेना के जवानों की आवश्यक रुप से तैनाती के सम्बंध में आवश्यक प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी जाए। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को निर्देश दिए कि बाढ़ से सम्बंधित बैठक सप्ताह में एक बार अवश्य की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में कम से कम दो बोटों की व्यवस्था भी की जाए। बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खंड राजेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।।
बरेली से कपिल यादव
