सफाई कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- समस्याओं का नही हुआ समाधान

बरेली। जनपद मे नगर निगम के कर्मचारी लंबे समय से अपनी समस्याओं से जूझ रहे है। जिसको लेकर कुछ दिन पहले नगर निगम मे प्रदर्शन भी किया गया था। उसके बाद उनकी कोई समस्या का समाधान नही हुआ है। समस्या को समाधान को लेकर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को प्रेषित किया है। स्थानीय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ने बताया कि स्थाई संविदा ठेका कर्मचारियों की लंबे समय से कई समस्याएं है। जिसका आज तक कोई समाधान नही हुआ है। संघ के पदाधिकारी से मौखिक वार्ता कर वह समस्या के निदान की मांग करते है। इस दौरान अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। वर्षों से कार्य कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों को संविदा में परिवर्तित किया जाए। साथ ही समान कार्य का समान वेतन 18000 रुपए प्रतिमाह दिया जाए। अगर जल्दी उनकी समस्या का निस्तारण नही होता है तो वह लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *