सपा प्रत्याशी ने भाजपा को घेरा, बोले- 10 साल से लोकसभा क्षेत्र मे नही हुआ कोई विकास

बरेली। शुक्रवार को सपा के आंवला सीट से प्रत्याशी नीरज मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि आंवला क्षेत्र मे छुट्टा पशुओं ने किसानों का जीना हराम कर रखा है। खुद मंत्री का हाल ये है कि उनकी गाड़ी के आगे पशु आ जाते हैं। फरीदपुर मे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की घोषणा एक साल पहले कर दी थी लेकिन अब तक नींव भी नही रखी गई है। भाजपा के जनप्रतिनिधि घोषणाएं करते हैं लेकिन जनता की समस्या हल करने में उनकी रुचि नही है। उन्होंने कहा कि आंवला लोकसभा क्षेत्र मे उद्योग भी नही लगे। इफ्को मे लगे प्लांट से किसानों को जो लाभ मिलना चाहिए था। वह नही मिला। पूरे लोकसभा क्षेत्र मे 10 साल से कोई विकास नही हुआ। चुनाव आने से पहले जनप्रतिनिधि भी जनता के बीच नही गए। यह दुर्भाग्य की बात है कि पशुधन मंत्री के आंवला क्षेत्र का ही होने के बावजूद यहां छुट्टा पशुओं की भरमार है। इसका सीधा मतलब है कि भाजपा के नेताओं की घोषणाएं भरोसा करने लायक नही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, महिपाल सिंह यादव, विजयपाल, शिवचरन कश्यप, शमीम खां सुल्तानी, सुप्रिया ऐरन, राजेश अग्रवाल, शुभलेश यादव, सूरज यादव, संजीव सक्सेना, प्रमोद विष्ट, संजीव यादव, साजिद खान, मयंक शुक्ला, आदेश यादव, हैदर अली, भूपेंद्र कुर्मी, अगम मौर्य आदि भी मौजूद थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *