बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन के उपरांत महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने महानगर की दोनों विधानसभा के अध्यक्ष की घोषणा की। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। शहर विधानसभा से हसीब खान को व कैंट विधानसभा से गोपाल कश्यप को विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई। दोनों विधानसभा अध्यक्ष लंबे अरसे से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं एवं पूर्व में जहां हसीब खान महानगर सचिव की तो गोपाल कश्यप लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी कार्यकर्ता जनता के सुख दुख में भागीदारी करे। आने वाला समय समाजवादियों का है। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, इंजी. अनीस अहमद, जफर बेग, शिवचरन कश्यप, पार्षद शमीम अहमद, संजीव यादव, जफर अल्वी, हैदर अली, मोतीराम मौर्य, शेर सिंह गंगवार, मो. कलीमुद्दीन, डा. शाहजेब अंसारी, पार्षद अब्दुल कय्यूम मुन्ना, आशिक हुसैन, सनी मिर्जा, विशाल कश्यप, संजीव कश्यप, द्रोण कश्यप, हाजी शकील रिजवान खान, मुस्तकीम, आबिद रजा आदि ने बधाई दी।।
बरेली से कपिल यादव