सपा ने बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन पर लगाया दांव, बदायूं से शिवपाल सिंह लड़ेंगे चुनाव, धर्मेंद्र यादव का काटा टिकट

बरेली, बदायूं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बरेली लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह ऐरन को टिकट दिया गया है। इसमें बदायूं से प्रत्याशी बदल दिया गया है। यहां से अब शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहली सूची मे धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। आपको बता दें कि धर्मेंद्र यादव बदायूं से लगातार दो बार के सांसद रह चुके हैं। बदायूं से टिकट काटकर धर्मेंद्र यादव को कन्नौज और आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। सपा ने बरेली से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन पर भरोसा जताया है। ऐरन दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके है। वो दो बार मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है। वह पहली बार 1989 में जनता दल से चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इसके बाद वह कांग्रेस मे शामिल हो गए। कांग्रेस में ज्यादा दिनों तक नही टिक सके। 1993 मे समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता। प्रवीण सिंह ऐरन 1993 से 1995 तक राज्य मंत्री विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी रहे। वर्ष 1995 मे स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी रहे। वर्ष 2009 मे प्रवीण सिंह ऐरन कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़े। उन्होंने भाजपा के संतोष गंगवार को हराया था। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले फिर सपा के साथ आ गए। इस बार सपा ने उन्हें बरेली से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। प्रवीण सिंह ऐरन की पत्नी सुप्रिया ऐरन बरेली की मेयर रह चुकी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *