सपा ने आंवला से नीरज मौर्य को बनाया प्रत्याशी, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप को टिकट

बरेली। सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमे आंवला और शाहजहांपुर सीट से भी प्रत्याशी घोषित कर दिए है। सपा ने आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य पर भरोसा जताया है। नीरज मौर्य वर्तमान मे आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी है। वही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित शाहजहांपुर सीट से राजेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य को प्रत्याशी घोषित कर जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है। नीरज शाहजहांपुर के जलालाबाद के रहने वाले है। वह 2007 और 2012 मेबसपा से विधायक बने थे। 2017 मे भी बसपा के टिकट पर जलालाबाद से चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा मे शामिल हो गए थे। 2022 के चुनाव से पहले सपा मे शामिल हो गए। सपा ने लोकसभा चुनाव मे उन पर भरोसा जताया है। वही राजेश कश्यप सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के करीबी माने जाते है। उन्होंने वर्ष 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकट मांगा था। शाहजहांपुर से राजेश कश्यप के अलावा उपेंद्रपाल सिंह और कमल किशोर कठेरिया ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। तीनों नेताओं के नाम बंद लिफाफे मे पार्टी हाईकमान को भेजे गए थे। आखिर मे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजेश कश्यप पर भरोसा जताया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *