बरेली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर राष्ट्रीय सचिव और एमएलसी किरण पाल कश्यप रविवार को बरेली पहुंचे। सपा कार्यालय मे शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के कश्यप समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर उन्होंने समाज की समस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि कश्यप समाज सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करेगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। बैठक मे वक्ताओं ने 2027 को सत्ता परिवर्तन का चुनाव बताते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि आज कश्यप समाज समेत पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और रोजगार के ठोस अवसरों की आवश्यकता है। इस दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन युवाओं ने धीरज राजपूत और रवि कश्यप के नेतृत्व में सपा की सदस्यता ग्रहण की। संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, राजकुमार पाल, राजेश अग्रवाल, शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्य, सुरेन्द्र सोनकर, अशोक यादव, पीयूष लोधी, जितेंद्र मुंडे, सिंपल कन्नौजिया, रणवीर जाटव, हरिओम प्रजापति, नवीन कश्यप आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
