सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

भुता, बरेली। भुता बीसलपुर मार्ग पर रसूलपुर वाहनपुर चौराहे पर शनिवार को हुई आकाश की मौत तथा पीएम होने के बाद रविवार को आकाश का शव रखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची भुता पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के आश्वासन देने पर करीब आधा घंटे बाद शव सड़क से हटा लिया। शनिवार को आकाश सक्सेना पुत्र झब्बू लाल निवासी रसूलपुर वाहनपुर कोचिंग पढ़ने कस्बा भुता गया था। जब वह कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस पहुंचा। उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे बरेली एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती करवाया ।जहां उसकी दो घंटे बाद ही मौत हो गई। जैसे ही रविवार को शाम करीब छह बजे शब घर पर पहुंचा। तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी को पकड़ कर पुलिस को दिया था तो फिर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। परिजनों ने मुख्य आरोपी सुमित निवासी धुकसी थाना बीसलपुर एवं उसके तीन अन्य साथियों पर कुछ खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की परिजनों ने मांग की। थानाध्यक्ष भुता अरविंद कुमार ने सारी बातें सुनकर और तहरीर लेकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने को कहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *