संस्कृति बचाओ अभियान के तहत बांटी श्रीमद्भागवत गीता, केंद्रीय मंत्री को भेंट की गीता

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। मीरगंज के युवाओं द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे संस्कृति बचाओ अभियान के तहत शनिवार को भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार उनकी धर्मपत्नी सौभाग्यवती गंगवार को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर युवाओं ने आशीर्वाद लिया। इसके अलावा युवाओं ने फतेहगंज पश्चिमी के रहपुरा जागीर स्थित त्रिलोक चंद्र पीजी कॉलेज व महेंद्र गायत्री नर्सिंग कॉलेज मे श्रीमद्भागवत गीता वितरण की गई। गीता वितरण कार्यक्रम के संयोजक कवि गोपाल पाठक ने कहा कि गीता केवल हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह विश्व के सभी धर्म संप्रदाय के लोगों के लिए है। गीता जीवन शास्त्र को समझने वाला ग्रंथ है। कर्तव्य पथ से कोई विचलित न हो यह संदेश भागवत गीता से मिलता है। घर-घर गीता होने का सपना देखा है। गीता का अध्ययन करने से युवाओं को प्रचीन भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज के प्रबंधक व क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को गीता पढ़ने की बात कही। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रेरणा चौहान ने कहा कि गीता में मनुष्य के पूरे जीवन का सार है। सनातन धर्म मान ने वाले हर व्यक्ति को जीवन में गीता अवश्य पढ़नी चाहिए। महेंद्र गायत्री के मैनेजर खेमचंद गंगवार, विशाल कुर्मी, आदित्य प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, अनीता जोशी, अर्चना गंगवार, सोनी दीक्षित, पल्लवी सक्सेना, बबली, रमेश आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।