श्रुति को बधाई देने के लिए भारत सेवा ट्रस्ट पर उमड़ी समर्थकों की भीड़

बरेली। भाजपा की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना मिलते ही राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार को शुभकामनाएं देने के लिए भारत सेवा ट्रस्ट पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. लाल बहादुर गंगवार, भाजपा नेता राजा भोजेंद्र प्रताप सिंह, सभासद पंडित हरिओम गौतम, विश्वविद्यालय के प्रथम अध्यक्ष सुनील यादव, अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना, अनिल गंगवार, आलोक कुमार, नरेंद्र गंगवार, रोटरी के पूर्व गवर्नर पुष्पपाल सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार ‘वीरू’ और नवाबगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कुंवर रविंद्र सिंह राठौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, नामांकन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के लिए श्रुति गंगवार सोमवार शाम लखनऊ रवाना हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *