शैतान बने पति ने इतना पीटा कि पत्नी का हो गया 7 माह का गर्भपात

शाहजहांपुर- एक बार फिर शैतान पति की हैवानियत सामने आई है। यहां पत्नी खाना बनाने मे लेट क्या हुई पति पर शैतान सवार हो गया। हैवान बने पति ने पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा। जिससे पत्नी को 7 महीने का गर्भपात हो गया। पत्नी की हालत बिगड़ी जिसके बाद उसका भाई पहुचा और गंभीर हालत मे उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीङिता के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वही महिला का इलाज जिला अस्पताल मे किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना थाना कांट के जैलापुर गांव की है। थाना सिंधौली रखिया बुजुर्ग निवासी रामकुमार ने अपनी 22 साल की बेटी चांदनी की शादी कांट क्षेत्र के जैलापुर गांव के रहने वाले लालाराम से की थी। लालाराम सिलाई का काम करता है। शादी को पांच साल बीत चुके है। दोनो का एक 2 साल बेटा अनिकेत है। लालाराम की पत्नी चांदनी 7 माह की गर्भवती थी। पीङित पत्नी चांदनी ने बताया कि उसका पति पिछले पांच दिन से उसे पीट रहा था। मेरे पति ने हमे महज इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि मुझे खाना बनाने मे कुछ देर हो गई थी। पति को काफी समझाया कि उसका दो साल का बेटा है और खुद इस वक्त गर्भवती भी है। इसलिए खाना बनाने मे थोङी देर हो जाती है। लेकिन पति को ये बात नगवार गुजरती थी। बीते शुक्रवार की सुबह उसे नाश्ता बनाने मे देर हो गई। उसके बाद पति ने उसको पीटना शुरू कर दिया। बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। उसके बाद जब इतने से दिल नही भरा तब जल्लाद पति ने उसके पेट पर लाते मारना शुरू कर दी। जिससे उसका 7 महीने का गर्भपात हो गया। जिसके बाद मेरी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख पति समेत ससुराल वाले फरार हो गए। पङोसियों ने इसकी सूचना मेरे मायके वालो को दी। जिसके बाद मेरे भाई ने हमे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

पीङिता की भाभी पूजा देवी ने बताया कि शादी के पांच साल बीत गए लेकिन दोनो मे विवाद होता रहता था। आय दिन पति पीटता रहता था। कई दोनो को घर जाकर समझाया भी था। लेकिन लालाराम को समझ नही आता था। अब चांदनी गर्भवती थी और उसका छोटा बेटा भी है। यही कारण है कि खाना बनाने मे कुछ देर हो जाती थी। लेकिन ऐसा तो नही है कि खाना बनाने मे देर हो जाए तो पति बेरहमी से पत्नी की पिटाई कर दे। इतनी पिटाई की पत्नी का गर्भपात तक हो जाए। उसका कहना है कि ऐसे पति को सजा मिलनी चाहिये। ताकि दूसरी महिलाओं को पति का ऐसा जुल्म न सहना पङे।थाने मे तैनात दरोगा सुरेश पाल के मुताबिक सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल मे महिला भर्ती है जिसको पति ने काफु बेरहमी से पीटा था। जिससे उसके 7 महीने का गर्भपात भी हो गया है। मामले मे पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है।

-शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *