शुभ मुहूर्त मे करे पूजन व होलिका दहन, छह सिद्ध दायक योगों का रहेगा संयोग

बरेली। भाईचारे मे प्रेम की मिठास घोलने वाला होली का त्योहार की शुरुआत रविवार से हो जाएगी। धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि रविवार से सुबह 9:54 बजे से शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन सोमवार को दोपहर 12 : 29 बजे पर होगा। इस साल होलिका दहन रविवार को किया जाएगा। सोमवार को होली यानी रंगोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को दिन मे भद्रा काल का साया भी रहेगा। होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। कई जगह परंपरा के अनुसार होलिका दहन करने की परंपरा है। होलिका दहन के दिन छह शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। जो अत्यंत मंगलकारी और लाभदायक रहेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, वृद्धि योग, धन शक्ति योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग। इन योगों का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है। जहां एक ओर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7: 34 बजे से अगले दिन सोमवार को सुबह 6 :19 बजे मिनट तक रहेगा। वही रवि योग सुबह 6: 20 बजे मिनट से सुबह 7:34 बजे तक रहेगा वृद्धि योग रात 8:34 बजे से शुरू होगा और सोमवार को रात 9:30 बजे तक रहेगा। वही धन शक्ति योग होली के दिन कुंभ राशि मे मंगल और शुक्र की युति से उत्पन्न होगा। इसके अलावा, सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। यह सभी योग धन-ऐश्वर्य को बढ़ाने का काम करते है। होलिका दहन के समय गेहूं, की बालियां, अगोला, कपूर, लौंग, इलाइची ,कमलगट्टे, गूगल,पीली सरसों के फूल डालें। अग्नि देव का पूजन करें। इससे महालक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। ईश्वर रोग -शोक दूर करके सुख -समृद्धि की बरसात करते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *