बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने क्यारा ब्लाक मे तैनात शिक्षामित्र सूरज मौर्य की मां बसंती देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि संघर्षशील साथी सूरज मौर्य की माता का हृदय गति रुक जाने के कारण शनिवार की सुबह निधन हो गया। जिलाध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शिक्षामित्र सूरज मौर्य ने बताया कि उनकी मां शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। उनका दसवां संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव उमरसिया में किया जाएगा। उनकी मां अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। शोकाकुल परिवार मे भाजपा मे जिला उपाध्यक्ष नेमचंद मौर्य, तेजपाल मौर्य, सूरज मौर्य पुत्र सहित राजेश मौर्य, गोपेंद्र मौर्य, मुन्नालाल मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य है। वही शिक्षामित्र साथी कौशल कुमार सिंह, कुमुद केशव पांडे, धर्मेंद्र पटेल, भगवान सिंह यादव, हेत सिंह यादव, विजय चौहान, प्रवेश पटेल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।।
बरेली से कपिल यादव