शाहजहांपुर-उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर शाहजहाँपुर को नगर निगम की मिली मंजूरी उत्तर प्रदेश में 17वें नगर निगम के गठन को यूपी कैबिनेट की मंजूरी मिली नगर पालिका परिषद शाहजहांपुर में नगर पंचायत रौजा के साथ अन्य 14 सीमावर्ती राजस्व ग्रामों को मिलाकर शाहजहांपुर नगर निगम बनेगा। इससे निकाय की आय बढ़ेगी, अवस्थापना सुविधाओं के विकास व अनियोजित विकास को नियोजित करने में मदद मिलेगी। यूपी सरकार का अहम फैसला शाहजहाँपुर निवासियों में ख़ुशी की लहर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का विधान क्षेत्र है।शाहजहाँपुर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का ग्रह जनपद भी है। नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बहुत पहले कहा था मौका मिलेगा तब शाहजहाॅपुर का चहुमुखी विकास कराऊँगा। आज शाहजहाॅपुर नगर पालिका परिषद को नगर निगम की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी है। शीघ्र ही समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर नगर पालिका नगर निगम में परिवर्तित होगी। नगर निगम बनने पर शाहजहाॅपुर चहुमुंखी विकास के नये आयामो को छुएगा पूरे उत्तर प्रदेश में शाहजहाँपुर की एक अलग पहचान होगी।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा
शाहजहांपुर नगरपालिका बनी नगर निगम:मिली यूपी कैबिनेट की मंजूरी
