शांति व्यवस्था को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, हटवाया अतिक्रमण

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रमजान व नवरात्रि के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों से सभी त्योहार आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए लोगों को त्योहारों की बधाई भी दी। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने कस्बे के मुख्य मार्गो से त्योहारों के चलते फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों को त्योहारों बधाई देते हुये सभी को शांति माहौल में आपसी भाई चारे व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च चौकी से प्रारंभ होकर लोधी नगर चौराहा होते हुए चौड़ा खड़जा, अंसारी मोहल्ला, पुराना कपड़ा बाजार, सीको वाली गली, मोहल्ला नौगवा होते हुए चौकी पर समाप्त हुआ। पुलिस ने जगह जगह सड़क पर लगे ठेलों और फड़वालों से सड़क से पीछे हट कर लगाने को कहा ताकि सड़क पर आवागमन मे लोगों को दिक्कत न हो। एसपी ग्रामीण ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए लोगों को त्योहारों की बधाई भी दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *