शहर मे सड़क पर कचरा फैलाने वालो पर लगेगा जुर्माना, नगर निगम ने बनाई टीम

बरेली। शहर को स्वच्छता मिशन के तहत साफ सुथरा बनाने के प्रयास लगातार नगर निगम कर रहा है। अब इसी के तहत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। अब शहर में जो भी गंदगी फैलाएगा उसे नोटिस देकर जुर्माना वसूला जाएगा। आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का परिणाम अब तक सामने नहीं आया है हालांकि इसमें नगर निगम ने अच्छी रैंकिग हासिल करने की उम्मीद जताई है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। निगम ने शहर के चारों जोन में एक-एक टीम सिर्फ गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती के लिए बनाई है। टीम अपने क्षेत्रों मे लोगों को गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक कर रही है और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को चेता भी रही है। इसके बावजूद अब भी लोग सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं। अब नगर निगम उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के अनुसार अगर कोई सड़क पर कूड़ा फेंकता है। पान या पान मसाला की पीक से सड़क को गंदा करता है तो उन्हें नोटिस देकर जुर्माना वसूल किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने घर, दुकान या अन्य प्रतिष्ठान के आगे कूड़ा, मलबा आदि नहीं फेंकने की अपील की है। गंदगी फैलाने पर उनके खिलाफ जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी शहर के लोगों की भी है। इसलिए लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए। निगम की टीम ऐसे लोगों पर नजर बनाए है। जो भी गंदगी फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *