बरेली। शरद पूर्णिमा पर स्नान करने चौबारी रामगंगा पर गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुत्र अमन ने पिता को डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। मौजूद लोगो ने युवक को खोजने का काफी प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो की मदद से शव बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक थाना कैंट के गांव परगवां के निवासी किसान रूम सिंह पटेल अपने चौदह वर्षीय बेटे अमन के साथ शरद पूर्णिमा पर चौबारी के रामगंगा में स्नान करने गए थे। रामगंगा घाट पर बाइक खड़ी करने की बाद पहले अपने पुत्र अमन को स्नान के लिए भेजा। अमन के आने के बाद पिता से नहाने के लिए रामगंगा में गए। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो अमन ने आसपास के लोगों को बताया। जब लोगों द्वारा खोजबीन करने पर नहीं मिले तो उसने अपने घर मां और चाचा को बताया। गांव में पता लगते ही गांव के ग्रामीण एकत्रित होकर रामगंगा पर पहुंच गए और रूम सिंह की खोजबीन करने लगे। उसके बाद परिजनों ने जिला कंट्रोल रूम व विशारतगंज थाने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दो ही कांस्टेबल पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 4 घंटे खोजबीन के पश्चात रामगंगा डैम पर शव मिल गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंट थाने में सूचना दी गई सूचना पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव