Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने भेट किए पौधे, पक्षियों को पानी पिलाने को बांटे सकोरे

बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जिले भर मे पौधारोपण व जागरूकता के लिए गोष्ठियों का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों, बुद्धिजीवियों, पर्यावरणविदों ने बढ़ते प्रदूषण पर जिंता जताई। पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया।
डीएम रविन्द्र कुमार ने प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय परिसर के बाहर पौधे व घर की छत पर पक्षियों को पानी पिलाने को सकोरे वितरण किये। इसके साथ ही सिगनेचर कैम्पेन का आयोजन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारीगण, स्टाफ एवं जन सामान्य को पौधे भेंट कर पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। डीएम ने आम जनमानस को विभिन्न प्रजाति जैसे- तुलसी, कनेर, जामुन, सावनी, नींबू, पाकड, पीपल व बरगद आदि के पौधों का वितरण किया। इसके साथ ही आम जनमानस को पक्षियों को पानी पिलाने सकोरे भेंट किये। कार्यक्रम स्थल को नीले व सफेद गुब्बारों द्वारा सजाया गया था जो कि पानी बचाओ, भूमि बचाओ के स्लोगन का प्रतीक रहे। गंगा समग्र संस्था एवं आईएमए क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम मे सहयोग किया गया। पर्यावरण बचाओ हस्ताक्षर अभियान से भी जोड़ा गया। सिग्नेचर कैम्पेन व सेल्फी प्वांइट कार्यक्रम के विषेश आकर्षण रहे। मीडिया को सम्बोधित करते हुये मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभागीय वनाधिकारी ने आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की गयी। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन विजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी हरीश सिंह मेहता, प्रभागीय कार्यालय का समस्त स्टॉफ, जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी एवं गंगा सग्रम की गंगा सेविका गीता सिंह, विनीता खण्डेलवाल, मंजू सक्सेना, कीर्ति शर्मा, पुष्पांजलि शर्मा, सोमेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, विवेक पटेल, अरविंद मौर्य व कुलदीप गौड़, ज्योति टंडन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त के अतिरिक्त प्रभाग के मीरगंज, आंवला, फरीदपुर, बहेड़ी व नवाबगंज रेंजों में भी तालाब की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण व भूमि संरक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *