विवाह समारोह में कहासुनी होने पर युवक की गोली मारकर हत्या

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर थाना पुवायां क्षेत्र में बीती रात विवाह समारोह में मामूली कहासुनी होने पर एक 18 वर्षीय युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार ने आज बुधवार को बताया कि बीती रात थाना पुवायां क्षेत्र में जेवा रोड पर स्थित काशीराम कालोनी निवासी अवराज उर्फ उल्लू का विवाह था। विवाह समारोह में आए मोहल्ला कुरगंजा निवासी ओम(18) का किसी बात को लेकर मोहल्ला गढ़ी निवासी राहुल अग्निहोत्री नामक युवक से विवाद हो गया। इस दौरान राहुल ने ओम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से विवाह समारोह में हड़कम्प मच गया तथा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाह समारोह में शामिल लोग से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एएसपी ने बताया कि पिता दिनेश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें को लगाया गया है।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *