मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे विधायक डा. डीसी वर्मा ने ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण के साथ शुक्रवार को ग्राम पंचायत चुरई दलपतपुर में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों में अनाज बांटा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बना रही है। गरीबों को फ्री खाद्यान्न दिया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। सपा सरकार में खाद्यान्न गरीबों को नहीं मिल पाता था। ब्लैक कर दिया जाता था। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भवन के संचालन से राशन वितरण व्यवस्था अधिक सुचारू एवं पारदर्शी होगी। कार्यक्रम में आपूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना, सचिव गजेंद्र वर्मा, आयुष शर्मा, प्रधान अपर्णा गंगवार, गजेंद्र गंगवार, कल्लू डीलर, रमेश कुर्मी, संतोष गंगवार, होरी लाल गंगवार, केपी राना आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
