बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगीठेर मे उत्तर प्रदेश पुलिस अग्निशमन सेवा द्वारा बच्चों को आग बुझाने के तरीके बताए गए एवं माउंटेन कराया गया। प्रशिक्षक सुषमा गौतम एवं पुलिस निरीक्षक अजय तोमर एवं विवेक कुमार द्वारा अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग बुझाने के तरीके बताए गए। बच्चों को इसकी प्रयोग विधि विस्तार से बताई गई। बच्चों एवं रसोइयों ने बहुत ही रुचि पूर्ण ढंग से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अग्निशमन विभाग द्वारा फायर अग्निशमन यंत्र भी लाकर बच्चों को दिखाया गया। बच्चों से प्रश्न उत्तर भी किए गए। प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने पुलिस विभाग अग्निशमन सेवा के अधिकारियों को आभार व्यक्त करते हुए कुछ सुझाव भी दिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी पूरी जानकारी ली। रसोइयों ने बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञात हो की मॉक ड्रिल का कार्यक्रम प्रथम बार किया जा रहा है। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संविलियन विद्यालय जोगीठेर विद्यालय से हुआ।।
बरेली से कपिल यादव