सादड़ी-राजस्थान| विद्यार्थी अनुशासन,सही दिनचर्या वआहार विहार की पालना कर अपना जीवन संवार सकते हैं।शनिवारीय बालसभा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उक्त उदगार सीरवी समाज के जति भगा बाबा ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ीके तत्वावधान में नई आबादी में आयोजित शनिवारीय बालसभा में व्यक्त किए।
जति भगा बाबा ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिलाया। सेवानिवृत्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह चौहान ने शिक्षा के महत्व पर तथा चिरपटिया प्रधानाचार्य करण सिंह चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य विजय सिंह माली पल्र्स पोलियो अभियान की जानकारी दी।इस अवसर पर नारलाई के पूर्व सरपंच मगना राम चौधरी, समाज सेवी राजू पुरी गोस्वामी व बैथनी मिशन स्कूल के निदेशक जैकब जोसेफ ने भी विचार व्यक्त किए।
सरस्वती पूजन से प्रारम्भ हुई इस बाल सभा में सर्व प्रथम अध्यक्ष व सचिव के रूप में साक्षी चारण व कविता को चुना।बाल सभा प्रभारी वीरम राम चौधरी ने बाल सभा की जानकारी दी। प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया।बीएड प्रशिक्षु हेमलता के निर्देशन में बालिकाओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली कविता पाठ भी किया गया। इस अवसर पर प्रकाश परमार रमेश वछेटा रमेश सिंह राजपुरोहित नरेन्द्र बोहरा हरीश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन महावीर प्रसाद ने किया।
————————————-
पत्रकार दिनेश लूणिया
विद्यार्थी अनुशासन,सही दिनचर्या व आहार विहार की पालना करे-जति भगा बाबा
