विकल्प संस्था ने धूमधाम से मनाया मजदूर महोत्सव, श्रमिकों को किया सम्मानित

बरेली। विकल्प संस्था के तत्वावधान मे सुर्खा बानखाना स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम कर मजदूर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट रहे। अध्यक्षता डॉ सुचित्रा डे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि श्रमिक समाज अंतिम पायदान पर खड़ा वह व्यक्ति है जो रोजमर्रा की चीजों के लिए संघर्षरत रहता है। उसकी मूलभूत जरूरते पूरी नहीं हो पाती और उसकी मेहनत का उचित मूल्य भी उसे प्राप्त नहीं होता है। लोगों का व्यवहार भी मजदूरों के प्रति उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में ओवरटाइम के नाम पर 12 से 16 घंटे काम लेकर उनका शोषण होता है। डॉ सुचित्रा डे ने कहा कि वैसे तो हम सभी श्रमिक है और हम सभी को अपने अपने कर्म के अनुरूप कोई न कोई मूल्य प्राप्त होता है। विकल्प संस्था ने नियमित कई वर्षों से श्रमिकों के लिए सम्मानित करने का जो अभियान चलाया है वह सराहनीय कार्य है। कवि जगदीश निमिष ने अपने विचार गीत के माध्यम से प्रकट किए। कार्यक्रम मे संस्था- संस्थापक राज नारायण गुप्ता ने श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुणाल वर्मा, पूर्णिमा गुप्ता, करिश्मा, पायल, कृतिका, आकाश, अनुज, आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राज नारायण गुप्ता ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *