वरिष्ठ सपा नेता जफर बेग ने थामा भाजपा का दामन, सपा पर किये तीखे प्रहार

बरेली। समाजवादी पार्टी मे महानगर अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ नेता जफर बेग अब भगवा रंग मे रम गए है। उन्होंने लखनऊ मे बुधवार की दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी मे सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर उनको नेताओं ने भाजपा में शामिल कर पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। भाजपाई होकर बरेली लौटे जफर बेग ने सपा पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि सपा मुसलमानों को वोट बैंक समझकर काम कर रही है। पिछले दिनों राज्यसभा टिकट मे मुस्लिम वर्ग से एक भी प्रत्याशी नही बनाया गया। समाजवादी नेता मुस्लिमों को लगातार उपेक्षित कर रहे है। अंदरूनी तौर पर सपा नेता भाजपा से मिले हुए है। श्री बेग ने कहा है कि लोकसभा मे चार सौ पार नारा साकार होगा। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कहा है कि वह चुनाव में जुट जाएं। बता दें कि श्री बेग एक जुझारू और सक्रिय नेता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *