Breaking News

लाखो के कर्जदार है भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप हैं करोड़पति, फिर भी पैदल

बरेली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण मे सोमवार को बरेली और आंवला सीट से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बरेली सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने पर्चा दाखिल किया। आंवला सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने नामांकन कराया। दोनों प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया। बरेली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के शपथपत्र के मुताबिक उनके पास न सोना है, न ही चांदी। वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पेंशन, कृषि और व्यापार उनकी आय के स्रोत हैं। उनके पास एक लग्जरी कार भी है। वर्ष 2018-19 में उन्होंने 10,76,016 रुपये आयकर जमा किया था। वर्ष 2022-23 में 13,70,130 रुपये आयकर जमा किए हैं। थाना बहेड़ी में आचार संहिता उल्लंघन का मामला लंबित है। हाथ में नकदी 1.60 लाख रुपये है। वह एक रिवॉल्वर और एक राइफल भी रखते हैं। 62,63,081 रुपये की चल संपत्ति है। छत्रपाल सिंह गंगवार दमखोदा, दमखुदिया, पिपरा में 9.28 एकड़ भूमि के मालिक हैं। पंजाबी कॉलोनी में एक प्लॉट, दमखोदा बहेड़ी व प्रगति नगर बरेली में आवास है। 3.99 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी, बच्चों के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उन पर 7,04,420 रुपये कर्ज भी है। दमखोदा के कुशाग्र इंडस्ट्रीज में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान दिए शपथ पत्र में 44,53,915 रुपये की चल और 3.14 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्शायी थी। तब उन पर 5,45,044 रुपये कर्ज था। छत्रपाल की बेटी सताक्षी के पास 20 हजार, सुहानी के पास 18 हजार रुपये की नकदी है। उनके और उनकी दोनों बेटियों के पास बैंक बैलेंस भी है। पत्नी को छोड़कर छत्रपाल और उनकी बेटियों का बीमा भी है। आंवला से भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप पैदल है। शपथ पत्र के अनुसार उनके व पत्नी-बच्चों के पास कोई बाइक या कार नही है। वह सिर्फ हाईस्कूल पास है। इनके पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल है। उन पर कोई आपराधिक मामला नही है। खुद के पास हाथ मे नकदी 42,112 रुपये, पत्नी सरोज के पास 8,820 रुपये, दोनों बेटियों के पास क्रमश: 2,19,140 रुपये, 74,400 रुपये दर्शाया है। इनके पास 100 ग्राम, पत्नी के पास 300 ग्राम, बेटियों के पास 13 ग्राम और 90 ग्राम सोना है। कुल चल संपत्ति 1,49,00,934 रुपये की है। पत्नी के पास 66,23,766 रुपये, बेटियों के पास 89,42,225 रुपये और 20,61,627 रुपये की चल संपत्तियां है। कांधरपुर मे आवास, कृषि भूमि और एक प्लॉट है। इसका बाजार मूल्य 1,94,24,700 रुपये है। पत्नी के पास एक प्लॉट, कांधरपुर में दो मकान हैं। इसका बाजार मूल्य 2,13,46,500 रुपये है। धर्मेंद्र पर 54,39,546 रुपये और पत्नी पर 1,08,72,306 रुपये कर्ज है। वर्ष 2018-19 में धर्मेंद्र 11,47,100 रुपये आयकर अदा कर रहे थे। वर्ष 2022-23 में 11,31,770 रुपये आयकर जमा किया है। धर्मेंद्र कश्यप के अलग-अलग कंपनियों में पांच जीवन बीमा हैं। पत्नी के दो और बेटी कीर्ति का एक बीमा है। मोनी का बीमा नहीं है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *