लव मैरिज के बाद पति ने की पत्नी की जहर देकर हत्या, ससुराल दहेज की करते थे मांग

बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र की एक महिला को उसके पति ने जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा इसके बाद पति समेत विवाहिता के ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पुलभट्टा के गांव बरी के रहने वाले नवी अहमद ने बताया कि मैंने अपनी बेटी सैफा (22) का विवाह दो साल पहले बहेड़ी क्षेत्र के गांव पचपेड़ा मे शाहबाज पुत्र रईस अहमद से किया था। जहां ससुराल वाले बेटी को आए दिन दहेज को लेकर परेशान करते थे। उसका पति और ससुर पेशे से डॉक्टर है। मृतका के चाचा ने बताया कि दमाद का एक घर किच्छा में भी था। पांच दिन पहले सैफा किच्छा में ही थी। मायके वालो का आरोप है कि बेटी के नंन्दोई और सास उसे पांच दिन पहले दूसरे घर किच्छा से पचपेड़ा छोड़ने आई थी। सास वापस हो गई। एक-दो दिन बाद फिर पचपेड़ा आ गई और उसे प्लानिंग के साथ सभी ने मिलकर रविवार को वही पर जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने दहेज में क्रेटा कार मांगी थी। तब लड़की के पिता ने दहेज में 15 लाख रुपये कैश दिया था। आरोप है कि बेटी को मारकर लोगों को दिखाने के लिए ससुरालियों ने उनकी बेटी को भोजीपुरा के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति रास्ते मे ही मृतका को छोड़कर चला गया। मृतक महिला का एक वर्ष का एक बेटा भी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *