लव जिहाद मामले को लेकर थाने पहुंचे भाजपाई, पुलिस से जताई नाराजगी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। लव जिहाद मामले को लेकर पुलिस से भाजपाई मिले। उन्होंने पुलिस से नाराजगी जताते हुए कहा कि चार दिन पहले दूसरे समुदाय के लड़के साथ चली गई लेकिन लड़की को पुलिस अभी तक बरामद नही कर सकी। जल्द से जल्द बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने लव जिहाद मामले को लेकर पुलिस से नाराजगी जताई। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि लड़की के पिता से अपनी मर्जी से तहरीर लिखवाकर दस्खत करा लिये।और मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन चार दिन बीत चुके है और लड़की की  बरामदगी नही हो सकी। पुलिस इस मामले मे हीलाहवाली कर रही है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के मामले से कस्बे के लोगो की भावनाओं का ज्वार दहक उठा। इसलिए पुलिस लड़की की शीघ्र बरामदगी कर आरोपि‍यों की गिरफ्तारी करे। इस मामले मे लड़की के परिजनों के साथ व्यापारी नेता हरीश कातिब, संजीव सिंह, राम गुप्ता, संजीव शर्मा, बंटू सिंह बन्टी मौर्य, कन्हई लाल सहित अन्य लोग थे। वही थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि पुलिस कार्यवाही कर रही है। चार लोगों को उठाया है। दबिश दी जा रही जो नम्बर मिले है वह सर्विलांस पर लगावा दिए है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।
error: Content is protected !!