लखीमपुर के बीए छात्र का फंदे पर लटका मिला शव, परिवार मे मचा कोहराम

बरेली। शुक्रवार को थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर मे किराए के कमरे मे बरेली कॉलेज के बीए के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच मे पुलिस आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम हाउस पर शेखर ने बताया कि उसका तहेरा भाई विश्वजीत सिंह (30) पुत्र भीकम सिंह लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी क्षेत्र का रहने वाला था। वह बरेली कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। दो माह पहले ही वह सुभाषनगर के नेकपुर में किराए के कमरे में रहने आया था। शेखर ने बताया कि वह भी अक्सर विश्वजीत सिंह से मिलने आता रहता था। शुक्रवार की सुबह जब वह मिलने आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब जबाव नही मिला तब उन्हें कुछ शक हुआ। खिड़की से झाककर देखा तो विश्वजीत सिंह का शव प्लास्टिक की रस्सी और कुंडे के सहारे लटक रहा था। यह देख उनकी चीख निकल गई। इस दौरान मकान मालिक समेत आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेखर ने बताया कि मृतक के पिता खेती करते है। उनकी मां का नाम आशा देवी है। विश्व जीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *