लक्ष्मी नारायण मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले एक अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तार

हमीरपुर – मौदहा कस्बे में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू गोपाल की बेशकीमती मूर्ति को खंडित कर उसके टुकड़ों को चोरी कर लिया गया था! पुलिस ने आज घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त अमन सेन पुत्र शांति स्वरूप व बाल अपचारी एवं मंदिर के पुजारी कार्तिकेय मुनि को गिरफ्तार किया है! पुलिस लाइन सभागार में पुलिस के सराहनीय कार्य की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित लड्डू गोपाल की मूर्ति 1680 ईस्वी में पेशवा बाजीराव द्वारा बनवाई गई थी! यह है मूर्ति बेशकीमती एवं अष्ट धातु से निर्मित बताई जाती है! उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष आनंदेश्वर शिवहरे ने थाना मौदहा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंदिर में स्थापित अष्टधातु की मूर्ति को खंडित कर मूर्ति के टुकड़ों को चोरी कर लिया गया है! पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए! मौदहा पुलिस ने इस मामले में 16 अप्रैल को अमन सेन पुत्र शांति स्वरूप निवासी ग्राम अरतरा थाना मौदहा एवं मंदिर के महंत बाल अपचारी कार्तिकेय मुनि उम्र 17 वर्ष निवासी जिला फतेहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई! पूछताछ में महंत द्वारा बताया गया! उसने कुछ माह पूर्व अपने मित्र अमन सेन से खर्चे के लिए पैसे मांगे थे! तो अमन ने कहा कि तुम्हारे पास बेशकीमती मूर्तियां मंदिर में मौजूद है! उन्हें बेचकर तुम काफी पैसे कमा सकते हो! महंत ने एकांत पाकर लड्डू गोपाल की मूर्ति के दाहिने पैर के अंगूठे व अंगुलियों की तरफ क्षेनी व हथोड़ी से जिससे दाहिने पैर के एड़ी का हिस्सा टूट गया! इसे बेचने की नियत से उसने अपने पास रख लिया! पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से अष्टधातु मूर्ति के टूटे हुए टुकड़े एवं घटना में प्रयुक्त हथौड़ी व लोहे की क्षेनी बरामद की! अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम पांडे, कांस्टेबल राहुल कुमार कांस्टेबल, अभिषेक सिंह शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *