रेलवे संपत्ति बेचने के मामले में ठेकेदार व वाहन चालक गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल इज्जतनगर ऋषि पांडे के दिशा निर्देशन मे अपराध नियंत्रण को टीम ने रेल ठेकेदार और ट्रक ड्राइवर को रेल संपत्ति चोरी कर बेचने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है। रेलवे ठेकेदार हरीश कुमार सक्सेना पुत्र मुन्नालाल निवासी पंत कॉलोनी किच्छा उधमसिंहनगर तथा वाहन चालक वसीम पुत्र अमीर अहमद निवासी बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार हरीश कुमार सक्सेना ने 38 हजार की रेल संपत्ति को बेच दिया था। हरीश और वाहन चालक वसीम को जेल भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन बहेड़ी क्षेत्राधिकार की रेलवे आवासों से निकली रेल संपत्ति एवं एक अदद वृक्ष की चोरी कर बेचा गया। इस मामले मे एसआईबी और बरेली सिटी थाना आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश कुमार मीना की टीम ने रेल कालोनी की संपत्ति का सत्यापन किया। जिसमे रेलवे ठेकेदार हरीश कुमार सक्सेना पुत्र मुन्नालाल निवासी पंत कॉलोनी किच्छा उधमसिंहनगर तथा चालक वसीम पुत्र अमीर अहमद निवासी बहेड़ी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया। हरीश ने रेलवे आवासों को नीलामी के माध्यम से लेकर आवासों में लगी रेल सामग्री निस्तारण पूर्व लॉट लगाकर सेक्सन इंजीनियरिंग, स्टॉक वेरीफायर और आरपीएफ द्वारा परिदान की कार्रवाई से पूर्व ही लालच मे आकर रेलवे कॉलोनी मे लगा वृक्ष और आवासों के डिस्मेंटल से निकली रेल सामग्री को मौके का फायदा उठाकर चोरी कर लेते है। जांच में खेल पकड़ा गया। बेची गई संपत्ति का 38 हजार रुपए बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान चंदवीर सिंह, हरजेंद्र सिंह, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *