रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के घर चोरी की घटना सीसीटीवी मे हुये कैद, मुकदमा दर्ज

बरेली। कुर्माचल नगर मे रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के घर चोरी करने वाले दोनों चोर सीसीटीवी मे कैद हो गए है। सीसीटीवी मे चोर घर से इनवर्टर और बैटरी ले जाते हुए दिख रहे है। मामले की सूचना के बाद थाना इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि कूर्माचल नगर कॉलोनी के रहने वाले आरएन पांडेय 17 मार्च को अपने बेटे व बहू के पास चंडीगढ़ गए थे। 24 मार्च की रात मे चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, टीवी व दूसरा सामान पार कर लिया। 25 मार्च की सुबह मकान का ताला टूटा हुआ देखकर पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी। आरएन पांडेय ने थाना इज्जतनगर मे चोरी की तहरीर दी है। चोरी की घटना पास के घर के लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। इसमे दो नकाबपोश चोर उनके घर मे घुसकर सामान पार करते नजर आ रहे है। पुलिस को शक है कि दोनों कॉलोनी के आसपास किसी जगह के रहने वाले है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *